N1Live Entertainment सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने शेयर की खास तस्वीर, जैकी श्रॉफ ने भी दी शुभकामनाएं
Entertainment

सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने शेयर की खास तस्वीर, जैकी श्रॉफ ने भी दी शुभकामनाएं

Sunil Shetty's son Ahan shares a special photo on his birthday; Jackie Shroff also extends his best wishes.

अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के लोगों ने उन्हें जमकर बधाई दी। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 में हुआ था।

एक्टर अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पिता सुनील शेट्टी के साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा, सुनील शेट्टी।” अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अभिनेता सुनील शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता ने स्टोरीज सेक्शन पर जैकी के साथ तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ लिखा, “असली भिडू। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी साथ में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें बॉर्डर (1997), बाज: अ बर्ड इन डेंजर, हलचल और अपना सपना मनी-मनी शामिल हैं। सुनील शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1992 की एक्शन फिल्म ‘बलवान’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। उन्हें मुख्य रूप से 90 के दशक के शीर्ष एक्शन हीरो और बाद में बेहतरीन कॉमेडी तथा संजीदा किरदारों के लिए जाना जाता है।

पहली फिल्म ‘बलवान’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद अभिनेता ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘गोपी किशन’, और ‘सपूत’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त एक्शन स्टार के रूप में पहचान बनाई, जिसके बाद उन्हें 90 के दशक के वह सबसे व्यस्त और सफल अभिनेताओं में गिना जाने लगा।

वर्ष 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने उनकी एक्शन हीरो की छवि को बदला। इस फिल्म में ‘श्याम’ का उनका किरदार अमर हो गया। उन्होंने ‘धड़कन’ (2000) और ‘मैं हूं ना’ (2004) जैसी फिल्मों में अपने शानदार नेगेटिव और संजीदा अभिनय के लिए वाहवाही बटोरी। ‘धड़कन’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

अभिनय के अलावा, उन्होंने पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

Exit mobile version