May 9, 2026
Entertainment

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

Preparations begin for the second season of ‘Matka King’; Vijay Varma returns to the world of Mumbai’s underworld.

9 मई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। 1960 के दशक की मुंबई और वहां की अंडरवर्ल्ड दुनिया को दिखाने वाली इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया। अब पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

मेकर्स ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि ‘मटका किंग’ का दूसरा सीजन अब तैयार किया जा रहा है। पहले सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसी वजह से कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

इस घोषणा के बाद कई लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि अगले सीजन में कहानी किस दिशा में जाएगी और विजय वर्मा का किरदार किस तरह नई चुनौतियों का सामना करेगा।

बता दें कि ‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में शहर तेजी से बदल रहा था और अपराध भी बढ़ता जा रहा था। सीरीज में महत्वाकांक्षा, ताकत, पहचान और गैरकानूनी कारोबार की दुनिया को दिखाया गया है। कहानी में दिखाया गया कि कैसे एक साधारण व्यक्ति धीरे-धीरे अपराध की दुनिया का बड़ा चेहरा बन जाता है।

सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा सट्टा की दुनिया के बादशाह ‘ब्रिज भट्‌टी’ के किरदार में नजर आए, जो ताकत और पैसे की चाह में धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गहराई तक उतरता चला जाता है। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

सीरीज में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जडावत और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और ज्यादा मजबूत बनाया। इसके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोतांगिया और सिमरन अश्विनी जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों से सीरीज में जान डाल दी।

सीरीज की कहानी एक कपास व्यापारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गैरकानूनी ‘मटका’ जुए का खेल शुरू करता है। शुरुआत में यह सिर्फ एक छोटा कारोबार होता है, लेकिन धीरे-धीरे वह अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है और एक बड़ा अंडरवर्ल्ड साम्राज्य खड़ा कर लेता है। कहानी में अपराध के साथ-साथ राजनीति, लालच, सत्ता और समाज में हो रहे बदलावों को भी दिखाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service