N1Live Entertainment प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दिया भाषण, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी मैंने कल्पना की थी
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दिया भाषण, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी मैंने कल्पना की थी

Priyanka Chopra delivered a speech at Harvard Business School, saying, "You are the India I imagined."

18 फरवरी । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में गई थीं, जहां पर उन्हें भाषण दिया था। अभिनेत्री ने वहां की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “आज करीबी दोस्तों और बिजनेस पार्टनर अंजुला आचार्य के साथ प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में ‘इंडिया वीक’ के समापन पर मुझे भाषण देना था, जिसका विषय ‘वो भारत जिसकी हम कल्पना करते हैं’ था। शुरू में मुझे लगा कि यह आसान होगा, लेकिन जब मैंने सामने बैठे लोगों को देखा तो मन में एक ही बात आई आप ही वो भारत हैं, जिसकी मैंने कल्पना की थी।”

अभिनेत्री ने बताया कि 12 साल की उम्र में जब वे अमेरिका के अयोवा के सीडर रैपिड्स हाई स्कूल में पढ़ने गईं और 90 के दशक में मैसाचुसेट्स के न्यूटन नॉर्थ हाईस्कूल में, तब उनके जैसे दिखने वाले बहुत कम लोग थे। उन्होंने लिखा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि 30 साल बाद मैं फिर से हार्वर्ड के मंच पर खड़ी होकर बात करूंगी। उस समय भारतीय छात्रों की संख्या कम थी और मुझे अलग महसूस होता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हॉल भारतीय छात्रों से भरा हुआ था और हमारे साथ हमारे समर्थक भी थे। यह देखकर मेरी आंखें भर आईं, क्योंकि जब मैं युवा थी उन दिनों का अनुभव ऐसा नहीं था, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि आपको यह अनुभव मिल रहा है।”

उन्होंने कहा कि हम सब अपने बड़ों की मेहनत और बलिदान पर खड़े हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि मेरी बेटी को आप जैसे लोग प्रेरणा देने के लिए मिलेंगे। हार्वर्ड के कैंपस में इतने भारतीय छात्रों को देखकर उनका दिल गर्व से भर गया। आप वही भविष्य हैं, जिसका मैंने सपना देखा था। आपमें समझदारी और हिम्मत है। खुद का सबसे अच्छा रूप बनने की कोशिश करें और दूसरों के साथ-साथ खुद के प्रति भी दयालु रहें।”

प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी में लिखा, “आप सबका धन्यवाद, आपने मुझे इतना प्यार दिया। इस वैलेंटाइन वीकेंड का समय मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया। हैप्पी वैलेंटाइन डे और मेरे पति और बेटी का भी धन्यवाद, जो समझते हैं कि आज यहां होना मेरे लिए कितना खास था। मुझे उम्मीद है कि उनका समय भी अच्छा बीता होगा। प्यार और शांति।”

Exit mobile version