N1Live Entertainment ‘आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें?’, संदीपा धर ने पूछा सवाल
Entertainment

‘आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें?’, संदीपा धर ने पूछा सवाल

'What do you want people to see behind your outward smile?', asked Sandeepa Dhar

18 फरवरी । रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने किरदार से खास तड़का लगाया है।

मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दिल की बातें बयां कीं। संदीपा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मेकअप करवाती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, “सब मुझे वैसे ही देखते हैं, जैसा वे देखना चाहते हैं। एक लड़की जो हमेशा संभली हुई और ठीक लगती है, लेकिन आईने में जो चेहरा दिखता है, वह अपना नहीं लगता है। इतने सालों तक दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से जीते-जीते खुद को ही भूल गए। मैं मुस्कुराती हूं, मजबूत बनकर खड़ी रहती हूं, अपना किरदार निभाती हूं, क्योंकि बाहर सब ठीक दिखे तो लोग मान लेते हैं कि अंदर भी सब ठीक है।”

संदीपा ने आगे लिखा, “अब मैं इस दिखावे में इतनी माहिर हो गई हूं कि खुद भी मानने लगी कि मैं सच में ठीक हूं, लेकिन एक दिन खुद से झूठ नहीं बोल पाई। आईना झूठ नहीं बोलता, पर मेरा आईना वही दिखाता है, जिससे मैं डरती हूं।”

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में संदीपा ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, “मिलिए नैना से, एक ऐसी लड़की से जिसे सब परफेक्ट कहते हैं, लेकिन जिसने खुद को कभी इतना अकेला और अनदेखा महसूस नहीं किया। तारीफें मिलती हैं, पर वो दिल का खालीपन नहीं भर पातीं। उसके लिए सच बोलना और मुश्किल हो जाता है।”

अभिनेत्री ने आगे सभी से सवाल पूछते हुए लिखा, “आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें? फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

फिल्म एक दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, इसे संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Exit mobile version