April 19, 2024
Punjab

पंजाब में 1 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह : डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है।

इसी कड़ी के तहत राज्य सरकार द्वारा 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है. यह जानकारी आज यहां सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पोषण माह और पखवाड़ा हर साल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) द्वारा सभी सहयोगी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान महिलाओं और उनके स्वास्थ्य, बच्चे और शिक्षा और जल संरक्षण और प्रबंधन, और महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण संबंधी भोजन से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Leave feedback about this

  • Service