March 3, 2026
Entertainment

रानी चटर्जी ने शेयर की बीते लम्हों की यादें, फैंस हुए उत्साहित

Rani Chatterjee shares memories of the past, fans get excited

3 मार्च । भोजपुरी इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्री, रानी चटर्जी, ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बीते वर्षों के कुछ यादगार और खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ स्टोरी के माध्यम से शेयर किए हैं।

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बचपन की मासूम तस्वीरों के साथ टिक टॉक के दिनों का एक रील शेयर किया है, जिसमें वो एक प्यारी सी बच्ची के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, रानी ने एक और रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया, जहां वो एक सुनसान और अंधेरी जगह पर नीले रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहने दिख रही हैं।

एक्ट्रेस की स्टोरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वो कमेंट्स और लाइक्स के माध्यम से स्टोरी पर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार लुटा रहे हैं।

रानी चटर्जी एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेत्री का जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सबीहा शेख है। एक्ट्रेस ने 2004 में आई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जो कि ब्लॉकबस्टर रही।

रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ जबरदस्त एक्टिंग और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने 15 साल से अधिक के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरा है।

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के दिग्गज और प्रमुख सुपरस्टार्स के साथ काम किया है, जिनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), और पवन सिंह जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं, जिनके साथ अभिनेत्री ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

रानी चटर्जी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के लाखों फॉलोवर्स हैं।

Leave feedback about this

  • Service