N1Live Entertainment रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद
Entertainment

रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद

Raza Murad shares memorable moments with Poonam Dhillon; recalls the success of the film 'Noorie'.

30 जुलाई । अभिनेता रजा मुराद ने हाल ही में अभिनेत्री पूनम ढ़िल्लो के साथ मुलाकात की। अभिनेता ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री के शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया कि फिल्म ‘नूरी’ ने अभिनेत्री को रातों रात स्टार बना दिया था।

अभिनेता रजा मुराद ने पूनम ढिल्लों के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने पूनम ढिल्लों की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म ‘नूरी’ में कश्मीर की एक मासूम गांव की लड़की के रूप में पूनम की सादगी, खूबसूरती और शानदार अभिनय ने देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया था।

उन्होंने लिखा, “हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक पूनम ढिल्लों जी के साथ यादगार पल।”

अभिनेता ने पूनम ढ़िल्लो के करियर पर नजर डालते हुए बताया कि फिल्म नूरी के बाद वे रातों रात स्टार स्टार बन गई थीं। उन्होंने लिखा, “साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘नूरी’ के बाद पूनम ढिल्लों पूरे देश की पसंदीदा अभिनेत्री बन गई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कश्मीर की एक मासूम गांव की लड़की का किरदार निभाया था। उनकी सादगी, मासूमियत और प्राकृतिक खूबसूरती ने दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई।”

उन्होंने आगे लिखा, “नूरी’ की रिलीज के बाद पूनम ढिल्लों रातोंरात स्टार बन गईं। फिल्म के खूबसूरत गीतों और संगीत ने भी इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। फिल्म में फारूक शेख और भारत कपूर ने भी अपनी दमदार और प्रभावशाली अदाकारी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।”

मनमोहन कृष्ण द्वारा निर्देशित और यश चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘नूरी’ 1979 में रिलीज हुई थी। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें फारूक शेख और पूनम ढिल्लों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म नूरी यूसुफ (फारूक शेख) और नूरी (पूनम ढिल्लों) के सच्चे प्यार, सुंदर सपनों और एक दर्दनाक त्रासदी की मार्मिक कहानी को दिखाती है।

फिल्म ‘नूरी’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सातवें स्थान पर रही। इस फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। साल 1981 में जब ‘नूरी’ चीन में रिलीज हुई, तो वहां भी इसे जबरदस्त सफलता मिली और यह उस समय चीन में सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक बन गई।

Exit mobile version