N1Live Entertainment करिश्मा कपूर को देख पुरानी यादों में खो गए हिमेश रेशमिया, ‘परदेसी-परदेसी’ गाकर बांधा समा
Entertainment

करिश्मा कपूर को देख पुरानी यादों में खो गए हिमेश रेशमिया, ‘परदेसी-परदेसी’ गाकर बांधा समा

संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में अपने संगीत सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर की फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ में उन्होंने अपना पहला सोलो गाना संगीतबद्ध किया था।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में अभिनेत्री करिश्मा कपूर गेस्ट के तौर नजर आई थीं। संगीतकार और गायक हिमेसश रेशमिया ने कहा, “सोलो संगीतकार के रूप में फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ मेरी पहली फिल्म है और उस फिल्म में करिश्मा कपूर थीं।” हिमेश रेशमिया ने आगे अभिनेत्री की सदाबहार खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, “करिश्मा आप बिल्कुल वैसी ही दिख रही हैं, जैसी आप पहले लगती थीं। आपका एक बहुत फेवरेट गाना है, ‘परदेसी-परदेसी’। उसकी मैं एक लाइन गाना चाहूंगा।”

शो में आगे हिमेश ने फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लोकप्रिय गाने ‘परदेसी परदेसी’ की कुछ लाइनें भी गाईं, जिसमें करिश्मा कपूर थीं।

1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का सुपरहिट गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और दर्द भरे कल्ट गानों में गिना जाता है। मुख्य वर्जन को उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी। इसके अन्य संस्करणों में कुमार शानू, सुरेश वाडकर और बेला सुलाखे ने भी अपनी आवाज दी है।

यह गाना आमिर खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, जिसमें प्रतिभा सिन्हा और कल्पना अय्यर भी शामिल थीं।

हिमेश रेशमिया ने शो में जज के तौर पर वापसी की है जबकि आदित्य नारायण ने ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ के नए सीजन में होस्ट की भूमिका संभाली है। शो का प्रीमियर 17 अक्टूबर को हुआ था। ‘राजा हिंदुस्तानी’ का एल्बम 1996 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक था और यह गाना हर नुक्कड़, कैसेट प्लेयर और शादियों में खूब बजा।

इस सीजन में पुराने और जाने-माने कंटेस्टेंट्स (जैसे अभिजीत सावंत, अमित सना, सलमान अली, सायली कांबले, ऋषि सिंह आदि) 12 जोड़ियों के रूप में आपस में मुकाबला कर रहे हैं।

Exit mobile version