April 18, 2026
Entertainment

शाहीन ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग तस्वीरों में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, बहन आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार

Shaheen flaunts diamond ring in photos with boyfriend Ishaan Mehra, sister Alia Bhatt showers love on her

18 अप्रैल । अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर ईशान मेहरा के साथ तस्वीरें साझा की है, जिसके बाद दोनों की सगाई की अटकलें तेज हो गई हैं। तस्वीर में एक डायमंड रिंग दिखाई दे रही है। शाहीन भट्ट ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है और बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।

शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर ईशान मेहरा के साथ जो फोटोज पोस्ट की उनमें वे अपनी रिंग फिंगर में सजी डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों एक साथ क्वाविटी टाइम बिता रहे हैं।

शाहीन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया।’

पोस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड सिलेब्स कपल पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं। खुद आलिया भट्ट ने बहन को रिश्ते के नए पड़ाव पर दिल खोकर बधाई की है। उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘बहुत सारे प्यार से भरे संदेश भेज रही हूं’।

वहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, राइटर नव्या नवेली नंदा, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर प्यार लुटाया है। अनन्या पांडे ने कमेंट कर लिखा, शाहीन! आपके लिए बहुत खुश हूं, आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां।” वहीं मसाबा गुप्ता ने लिखा, “शाहीन को बहुत-बहुत बधाई , यह बहुत ही खूबसूरत है। आपको ढेर सारा प्यार और खुशी मिले।”

बता दें कि ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईशाम पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक भी रहे हैं और वहीं उन्होंने अपने फिटनेस जर्नी की शुरुआत की थी। ईशान का सोशल मीडिया फिटनेस वीडियो से भरा है। वे जिम में पसीना बहाते हुए दूसरों को भी ट्रेन कर रहे हैं।

शाहीन, आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दोनों बहनों का रिश्ता बहुत गहरा है और आलिया ने शाहीन के डिप्रेशन का जिक्र भी कई बार किया है। शाहीन ने डिप्रेशन को लेकर खुद एक किताब ‘आई हैव नेवर बीन अनहैप्पी’ भी लिखी थी। उसी वक्त उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेस के बारे में दुनिया को बताया था।

Leave feedback about this

  • Service