April 25, 2026
Entertainment

प्यार की धुन सुनाने आ गए सोनू निगम और सुनिधि चौहान, रिलीज हुआ कपिल शर्मा की फिल्म का नया गाना

Sonu Nigam and Sunidhi Chauhan come to sing the tune of love, new song from Kapil Sharma’s film released

25 अप्रैल । मशहूर कामेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा आगामी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दादी की शादी’ से धमाल मचाने को तैयार हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘सुनो ना दिल’ रिलीज कर दिया है।

मेकर्स ने गाने का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जब हम प्यार में पड़ते हैं, तो सिर्फ अपने दिल की सुनते हैं। सोनू और सुनिधि हमें यही याद दिलाने आए हैं। ‘सुनो ना दिल’ गाना अब रिलीज हो चुका है।”

गाना इतना जबरदस्त है कि इसे फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ‘सुनो ना दिल’ एक मधुर और सुकून देने वाला गीत है, जो सीधे दिल को छूता है। गाने के बोल और संगीत को इस तरह पिरोया गया है कि हर किसी को प्यार के शुरुआती दिनों की याद दिला देगा। गाने में कपिल और मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी गायिकी है। गाने को भारतीय संगीत जगत के दो दिग्गज गायक सोनू निगम और गायिका सुनिधि चौहान ने मिलकर गाया है। लंबे समय बाद इन दोनों गायकों की जुगलबंदी एक रोमांटिक ट्रैक में सुनने को मिल रही है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म ‘दादी की शादी’ काफी अलग और दिलचस्प होने वाली है। इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। हालांकि, हालिया रिलीज गाना ‘सेंटी’ में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। फैंय कयास लगा रहे हैं कि क्या समारा भी इस फिल्म में भूमिका निभाएंगी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म ‘दादी की शादी’ पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी। इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा, सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service