April 18, 2024
Sports

गुरुराजा पुजारी ने जीता कांस्य पदक

बर्मिघम,  वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को यहां पुरुषों की 61 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में दूसरा पदक दिलाया। पुजारी ने बमिर्ंघम 2022 में पोडियम फिनिश का दावा करने के लिए 269 किग्रा का कुल भार उठाया, जहां स्नैच में 118 कि.ग्रा. और क्लीन एंड जर्क में 151 कि.ग्रा. शामिल है।

मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने दोनों राउंड में संयुक्त रूप से 285 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता और श्रेणी में एक नया राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले दिन में, महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला।

Leave feedback about this

  • Service