June 20, 2026
National

धर्म के नाम पर किसी को निशाना बनाना गलत है : सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल

Targeting anyone in the name of religion is wrong: MP Ummedaram Beniwal

कांग्रेस सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल ने जिले में मस्जिद और मजारों को प्रशासन की ओर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की आलोचना की।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। प्रशासन को दूसरे पक्षों की बात भी सुननी चाहिए। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाना चाहिए। इन मामलों में बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा सबकी प्राथमिकता है। लेकिन, राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, वो अनुचित है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मोहरा बनाकर विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दूसरे पक्ष को कोई समय नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, सुनियोजित तरीके से राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई, ताकि देश के जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। देश में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें आर्थिक समस्याएं सबसे प्रमुख हैं। इस पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। देश के बुद्धिजीवी लोग इस बात को समझ पा रहे हैं कि राहुल गांधी किस तरह से उनके मुद्दों को उठा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी खरा सोना हैं। सोने को कितने भी कीचड़ में डाला जाए, उससे उसके मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ता है। लोग राहुल गांधी की अहमियत को समझ रहे हैं। राहुल गांधी का कोटा का कार्यक्रम काफी सफल रहा। हालांकि, उसे असफल बताने की कोशिश की गई। जिस तरह से धर्म के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है, उसे संसद में उठाएंगे। हम संसद में इस विषय को उठाएंगे कि देशभक्ति की क्या परिभाषा होती है। यह पार्टी विषय का मुद्दा नहीं है, यह भाई चारे का मुद्दा है। यहां पर हमेशा से ही एकता का माहौल रहा है। देश में महंगाई चरम पर है। सरकार की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave feedback about this

  • Service