June 24, 2026
Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया

The AAP held a state-level protest against the Akali Dal’s anti-Panth and anti-Punjab activities, which involved circulating a fake video targeting Chief Minister Bhagwant Singh Mann.

अनिल भारद्वाज

चंडीगढ़ 20 जून | आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक गुमराह करने वाली और फर्जी वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की साजिश के खिलाफ चिट्टा पार्टी (शिरोमणि अकाली दल), इसके अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, ईडी पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के विरुद्ध पूरे पंजाब में व्यापक विरोध प्रदर्शन किए। ‘आप’ के मंत्री, विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग प्रदेश भर में सड़कों पर उतर आए और विरोधी पार्टियों पर धर्म का दुरुपयोग करने, झूठा प्रचार फैलाने और पंजाब के लोगों को गुमराह करने तथा प्रदेश की तरक्की को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक साजिश रचने के आरोप लगाए।

फरीदकोट, बरनाला और मानसा से लेकर कपूरथला, मोगा और बादल गांव तक, प्रदर्शनकारियों ने उन ताकतों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जिन्हें उन्होंने पंजाब विरोधी और पंथ विरोधी बताया, जो राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार धार्मिक भावनाओं का शोषण करने और लोगों को बांटने की कोशिश करती आई हैं। उन्होंने दावा किया कि जहां विरोधी पक्ष नफरत, झूठी अफवाहों और निजी हितों की राजनीति कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारदर्शी प्रशासन, रोजगार के मौके, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख राजनीति के जरिए पंजाबियों का दिल जीता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ऐसी बंटवारे की राजनीति को बार-बार नकारा है और वे मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने या प्रदेश की शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और तरक्की को भंग करने की किसी भी साजिश को कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

मोहाली में प्रदर्शन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों तथा प्रदेश की शांति-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने की बार-बार की जा रही कोशिशों के खिलाफ पूरे पंजाब में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा, “आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी ताकतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए न सिर्फ मोहाली बल्कि पूरे पंजाब में सड़कों पर उतरे हैं। पंजाब के लोग इन साजिशों से पूरी तरह वाकिफ हैं और प्रदेश के हितों को बार-बार नुकसान पहुंचाने वालों को कभी सफल नहीं होने देंगे।”

भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में बेमिसाल विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने पंजाब के नौजवानों को पारदर्शी तरीके से करीब 44,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए प्रदेश के गांवों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। करीब 45,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जबकि हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है।”

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन ऐतिहासिक विकास कार्यों ने विरोधी पार्टियों को बेचैन कर दिया है। “पंजाब में हो रही तेजी से तरक्की को हजम करने में असमर्थ शिरोमणि अकाली दल अब घटिया राजनीति पर उतर आया है। इसने हमारे मुख्यमंत्री की साफ-सुथरी छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मनगढ़ंत और फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की कोशिश की है। यह उन राजनीतिक ताकतों की निराशा को दर्शाता है जो जनता का समर्थन गंवा चुकी हैं और झूठे प्रचार के जरिए दोबारा अपना अस्तित्व बचाने की नाकाम कोशिश कर रही हैं।”

आप नेता ने कहा कि यह प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन इस साजिश को पंजाब के लोगों के सामने बेनकाब करने और यह सख्त संदेश देने के लिए किए गए हैं कि झूठ और फरेब पर आधारित राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “‘आप’ के कार्यकर्ता इस दुर्भाग्यपूर्ण अभियान का विरोध करने के लिए एकजुट हैं। हम पंजाब की शांति, तरक्की और सामाजिक सद्भाव को भंग करने की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी की विकासोन्मुख राजनीति के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।”

प्रदर्शन में शामिल हुए ‘आप’ नेताओं ने दोहराया कि शिरोमणि अकाली दल ने ऐसे हथकंडे इसलिए अपनाए हैं क्योंकि वह लोगों में अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता गंवा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सच और झूठ में फर्क करना अच्छी तरह जानते हैं और वे मनगढ़ंत सामग्री तथा प्रचार के जरिए गुमराह करने की सभी कोशिशों को नकार देंगे।

Leave feedback about this

  • Service