N1Live National ‘ऑपरेशन अघात’ का मकसद दिल्ली को अपराध मुक्त बनाना: सीपी संजय कुमार जैन
National

‘ऑपरेशन अघात’ का मकसद दिल्ली को अपराध मुक्त बनाना: सीपी संजय कुमार जैन

The aim of 'Operation Aghat' is to make Delhi crime free: CP Sanjay Kumar Jain

3 मार्च । सीपी संजय कुमार जैन ने ‘ऑपरेशन अघात’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद जारी है। साथ ही, इस ऑपरेशन के तहत स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी है, ताकि दिल्ली के लोगों को अपराधमुक्त माहौल मिल सके।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि होली के मद्देनजर 1 और 2 फरवरी को ऑपरेशन अघात शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन का मकसद दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाना है। साथ ही, लोगों को यह संदेश देना था कि बुरा ना मानो यह शक्ति है। हमारी पुलिस दिल्ली में किसी भी कीमत पर अपराध को स्वीकार नहीं कर सकती है। हमारी पूरी टीम इसी दिशा में काम कर रही है। इस संबंध में हमने पूरी रूपरेखा भी तैयार कर ली है, जिसके तहत हम लोग मौजूदा समय में काम कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमें अपने लक्ष्य में जरूर कामयाबी मिलेगी।

सीपी संजय कुमार ने कहा कि हमारी पुलिस दिल्ली में हो रहे अपराध को लेकर बहुत सख्त है। हम इस तरह के ऑपरेशन के तहत दिल्ली के लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी पुलिस अपराध और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में विश्वास करती है। उसके साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत हमने अब तक दिल्ली में कई लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के जरिए हमने दिल्ली के लोगों को एक अपरामुक्त माहौल देने का प्रयास किया है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। करीब 200 से ज्यादा लोगों को विभिन्न अपराधों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 550 से ज्यादा लोगों को खुले में शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सीपी संजय कुमार ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से यह वादा किया था कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मकसद से ऑपरेशन अघात करते रहेंगे। इस दिशा में हम किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि हमारा एकमात्र मकसद दिल्ली को अपराध-मुक्त बनाना है।

Exit mobile version