फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीजीएसएमसीएच) के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक अज्ञात मरीज के शव को अस्पताल के बाहर श्मशान घाट के पास ले जाकर फेंक दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर मुर्दाघर में रख दिया। घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए प्रथम वर्ष के एमएस (सर्जरी) छात्र जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और सर्जिकल वार्ड में तैनात सभी नर्सिंग एवं सहायक कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज बरामद कर फरीदकोट पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसमें अस्पताल के कर्मचारी शव को व्हीलचेयर पर रखकर श्मशान घाट की ओर ले जाते दिख रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीतू कुक्कड़ ने चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि की है। डॉ. कुक्कड़ ने कहा, “हमने इस असंवेदनशील चूक की गहन जांच के लिए एक विभागीय समिति का गठन किया है।”


Leave feedback about this