June 25, 2026
National

आपातकाल था एक काला अध्याय, जिसे पूरे देश के लोगों ने झेलाः जयवीर सिंह

The Emergency was a dark chapter that the people of the entire country endured: Jaiveer Singh

25 जून । उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री मंत्री जयवीर सिंह ने इमरजेंसी के 51 साल, राम मंदिर चंदा प्रकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं दी। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “आपातकाल संवैधानिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त करने और संविधान को पंगु बनाने के लिए लागू किया गया था। आपातकाल एक काला अध्याय था, जिसे पूरे देश ने झेला। कांग्रेस सराकर द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश की जनता आज भी नहीं भूली है। उस काले अध्याय को याद रखने के लिए भाजपा ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है।”

आपातकाल और वेदों को एनसीईआरटी में शामिल किए जाने पर जयवीर सिंह ने कहा, “नई पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी होनी ही चाहिए। बहुत अच्छा काम हुआ है।”

राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर गठित एसआईटी जांच को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर मंत्री जयवीर सिंह ने आईएएनएस से कहा, “बस इंतजार कीजिए और देखिए, न्याय होगा और कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रभावी कदम भी उठाए जाएंगे। ये इंतजाम जमीन पर लागू और दिखाई देंगे।”

विदेश मंत्रालय के यह स्पष्ट करने पर कि पासपोर्ट केवल यात्रा का दस्तावेज है और नागरिकता का सबूत नहीं, इस पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “हाल के दिनों में दायर विभिन्न रिट याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में ये तथ्य पहले ही स्पष्ट किए जा चुके थे और यह बयान उन्हीं टिप्पणियों के आधार पर दिया गया है।”

नीट री-टेस्ट 2026 के सुचारू संचालन के लिए पीएम मोदी द्वारा मंत्रियों की तारीफ करने पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से, यह एक बड़ी चुनौती थी। परीक्षा बिना किसी छेड़छाड़, सेंधमारी या घुसपैठ के सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित करके सरकार ने अपनी क्षमता साबित की और कई गलतफहमियों को भी दूर किया।”

यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा के संपर्क में होने की खबर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोककल्याणकारी, जनकल्याणकारी और भारत के बढ़ते हुए प्रभाव और विकास कार्यों को देखकर पूरा देश आज सरकार के साथ है। जनता प्रधानमंत्री की समर्थन हर चुनाव में मतदान कर रही है। पीएम मोदी के कार्यों को देखकर लोग आकर्षित हो रहे हैं।”

Leave feedback about this

  • Service