N1Live Entertainment मनीष मल्होत्रा की मां के निधन से गमगीन हुआ सिनेमा जगत, अंतिम संस्कार में पहुंची कई हस्तियां
Entertainment

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन से गमगीन हुआ सिनेमा जगत, अंतिम संस्कार में पहुंची कई हस्तियां

The film industry is saddened by the death of Manish Malhotra's mother, many celebrities reached the funeral.

21 मार्च । मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीती शाम को उनकी मां का निधन हो गया है। शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मुश्किल समय में डिजाइनर को सांत्वना देने के लिए फिल्म जगत के कई लोग वहां पहुंचे।

शमशान घाट के बाहर कई स्टार्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें करण जौहर के साथ -साथ उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, डेविड धवन, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, मलाइका अरोड़ा, करण ठक्कर, फ्रेडी दारूवाला, निधि दत्ता, सोफिया चौधरी, विजय वर्मा, डेविड धवन, मोहित मारवाह आदि भी पहुंचे।

इससे पहले, फिल्म जगत के कई जाने-माने लोग मनीष मल्होत्रा के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके थे। बॉलीवुड जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके घर पहुंचते हुए देखा गया। इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी भी उनके घर पर मिलने पहुंचे थे।

मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड में अपने शानदार डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों और सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं।

मनीष मल्होत्रा की सफलता के पीछे उनकी मां, गरिमा मल्होत्रा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मनीष के शुरुआती संघर्ष के दिनों में उन्हें हमेशा भावनात्मक सहारा दिया और उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी। बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली कॉस्ट्यूम डिजाइनरों में से एक बनने से पहले, मनीष ने अभिनय भी किया और अपने करियर में अनिश्चितताओं का सामना किया। उस समय गरिमा मल्होत्रा का प्रोत्साहन उनके लिए बहुत मायने रखता था।

देश के सबसे चर्चित फैशन डिजाइनरों में से एक मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के लिए आइकॉनिक कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। खासकर उनके ब्राइडल कलेक्शन और ग्लैमरस डिजाइन्स को खूब पसंद किया जाता है। डिजाइनिंग के साथ-साथ मनीष फिल्म प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। वे ‘गुस्ताख इश्क’, ‘साली मोहब्बत’ जैसी फिल्मों के सह-निर्माता भी रहे।

Exit mobile version