August 14, 2026
National

‘ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था’, राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने बोला हमला

“This was the only kind of Leader of the Opposition left to see”—JP Nadda attacks Rahul Gandhi.

केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।”

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है, मगर राहुल गांधी जी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे राहुल गांधी की ओर से एक महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यह भारत की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की मर्यादा पर कलंक है।”

दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की और कहा कि दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं है। इसी बीच, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया तो जवाब में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लिया था।

राहुल गांधी के गले लगाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, “मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था।” बाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस पर टिप्पणी की थी।

Leave feedback about this

  • Service