N1Live National सोने की तस्करी मामले में दो विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
National

सोने की तस्करी मामले में दो विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Two foreign women arrested from Mumbai airport in gold smuggling case

मुंबई, 11 जून । मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के पास से 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जिसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से मंगलवार को साझा की गई।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों को संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट सीमा विभाग ने 19.15 करोड़ रुपये कीमत का 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीमा शुल्क अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें सोना किसने सप्लाई किया था और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाने वाला था।

Exit mobile version