N1Live Sports अंडर-19 वर्ल्ड कप: सूर्यवंशी की तूफानी पारी, खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रन का विशाल टारगेट
Sports

अंडर-19 वर्ल्ड कप: सूर्यवंशी की तूफानी पारी, खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रन का विशाल टारगेट

Under-19 World Cup: Suryavanshi's stormy innings sets England a massive target of 412 runs to win the title

 

हरारे, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के लिए 412 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया अपना छठा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरी है, जबकि इंग्लैंड का मकसद दूसरी बार ट्रॉफी जीतना है।

 

 

शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

 

म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

 

वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए। यहां से वेदांत ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

 

भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर भारत के स्कोर को 411/9 तक पहुंचा दिया।

 

इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन के नाम रहा।

 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

 

भारत की प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।

Exit mobile version