October 28, 2026
Entertainment

दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन

Ismaeel Shroff

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का बुधवार देर रात यहां एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह लगभग 65 वर्ष के थे और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्होंने प्रमुख निर्देशक के रूप में ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सूर्य’ आदि सहित कई हिट फिल्मों के लिए मेगाफोन का इस्तेमाल किया था।

वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave feedback about this

  • Service