रामपुर, 3 जून मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कंगना रनौत मुंबई लौट आएंगी। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी मुंबई की टिकट तैयार कर ली है और वह गाना गाएंगे, ‘ बाबुल की दुआएं लेती जा, तुझको सुखी संसार मिले ।”
विक्रमादित्य ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ चुनाव लड़ा और पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वे उनकी समस्याओं को सशक्त तरीके से उठाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है और वे गठबंधन सरकार बनाकर केंद्र में बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं।
इससे पहले प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह और बेटी अपराजिता सिंह के साथ रामपुर में सतलुज के किनारे शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीनों वोट डालने रामपुर पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे।