October 29, 2026
Entertainment

वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिनके गाने न सिर्फ समाज के हर वर्ग में पसंद किए जाते हैं, बल्कि वे सदाबहार बन गए।

वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसे कला प्रेमी परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान एक प्रसिद्ध तबला वादक थे। उनके मामा उस्ताद फैज अहमद खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। परिवार में शुरू से ही संगीतनुमा माहौल होने के कारण वाजिद को शुरू से ही गायकी में रुचि होने के साथ गहरी समझ थी। उन्हें गिटार बजाना काफी पसंद था।

उनके बड़े भाई का नाम साजिद खान हैं। वाजिद मशहूर संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे। दोनों भाईयों ने मिलकर बॉलीवुड में संगीत निर्देशक जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ के रूप में काम किया। वाजिद खान ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत 1988 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की।

इसके बाद ‘साजिद-वाजिद’ की जोड़ी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में गाने दिए। उन्होंने ‘दबंग’, ‘पार्टनर’, ‘वीर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया। उन्होंने ‘तेरे नाम’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘वांटेड’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया।

वाजिद खान एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ लाजवाब प्लेबैक सिंगर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘हुड हुड दबंग’, ‘मेरा ही जलवा’, ‘सोनी दे नखरे’, ‘फेविकोल से’, ‘तुझे अक्सा बीच घुमा दूं’, ‘पांडे जी सीटी’, ‘हमका पीनी है’, आदि शामिल हैं।

वाजिद खान ने 2003 में कमलरुख खान से शादी की थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं। 1 जून 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में 42 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, हालांकि कला के क्षेत्र में अपने योगदान और सदाबहार गानों के लिए वे सदा याद किए जाएंगे।

Leave feedback about this

  • Service