April 21, 2026
Entertainment

ऐश्वर्या-अभिषेक ने एनिवर्सरी पर खत्म किया अफवाहों का दौर, शेयर की आराध्या के साथ ‘परफेक्ट’ फैमिली फोटो

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan put an end to rumours on their anniversary by sharing a ‘perfect’ family photo with Aaradhya.

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन कई समय से अपने रिश्ते को चर्चाओं में हैं, लेकिन अभिनेत्री ने सोमवार को अपनी शादी की सालगिरह के दिन अभिषेक के साथ तस्वीर शेयर कर चर्चा पर विराम लगा दिया है।

अभिनेत्री ने शादी की सालगिरह के अवसर पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली में ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या बच्चन एक साथ सुंदर फूलों के गुलदस्ते के पास पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे अपनी प्यारी मुस्कान बिखरते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि अब ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कोई परेशानी नहीं है।

अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर हार्ट इमोजी पोस्ट किया। कुछ न कहो’, ‘धूम 2’, ‘सरकार राज’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ समेत कई फिल्मों में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है। दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी। तब वे अपनी पहली फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के फोटोशूट के दौरान मिले थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने शादी कर ली।

शादी के चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को इस कपल को अपनी पहली संतान का सुख मिला। उनके घर एक प्यारी बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

अभिषेक बच्चन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। वह मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। यह उनके करियर की पहली बड़ी नकारात्मक भूमिका है, जिसके लिए उन्होंने भारी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। फिल्म में वह शाहरुख खान के माफिया किरदार के सामने एक दमदार और स्टाइलिश विलेन के रूप में नजर आएंगे।

इसके अलावा, रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिषेक संभाजी शाहजी राजे भोसले (छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई) की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से अभिषेक मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी, मराठी और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service