September 20, 2026
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर भूत-बंगला का जादू, कर डाला 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन

Bhoot Bangla casts a spell at the box office, collecting Rs 21 crore.

19 अप्रैल । अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा है, जिसमें पेड-प्रीव्यू भी शामिल है। फिल्म में शानदार कॉमेडी से दिल जीतने वाले राजपाल यादव ने फिल्म का शानदार कलेक्शन शेयर किया है

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और दुनिया भर में लगभग 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजपाल यादव ने फिल्म के कलेक्शन से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन पेड-प्रीव्यू के साथ शेयर किया है। अभिनेता ने कलेक्शन शेयर करने के साथ लिखा, “बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतना ही चौंकाने वाला है जितना सिनेमाघरों में हंसी-मजाक का माहौल है।”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने देशभर में पेड-प्रीव्यू के दौरान लगभग 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, लेकिन पेड-प्रीव्यू के कलेक्शन को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें कि फिल्म भूत बंगला से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अभिनेता लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब भी साथ काम किया है, तब दर्शकों को सिनेमाघरों में हंसी से लोटपोट देखा है। दोनों ने साथ में आखिरी बार ‘खट्टा-मीठा’ में काम किया था। इस जोड़ी ने मिलकर ‘हेरा-फेरी,’ ‘दे दना दन’, ‘गरम मसाला’, ‘हे बेबी’ और ‘भूल-भुलैया’ जैसी हिट फिल्में साथ में दी हैं। यही कारण है कि दर्शकों को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

पहले फिल्म को मेकर्स 10 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ की धमाकेदार कमाई और बॉक्स ऑफिस पर तेजी से बढ़ती रफ्तार की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था। फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज किया गया और एक दिन पहले, यानी 16 अप्रैल, को फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था।

Leave feedback about this

  • Service