April 20, 2024
Himachal

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का अलका लांबा पर पलटवार

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, अलका लांबा पर पलटवार पर करते हुऐ कहा है कि, अलका लांबा जमीनी हकीकत से अवगत नहीं हैं। वह भाजपा को महिला कल्याण एवं उत्थान न सिखाएं। कांग्रेस ने 70 साल में, महिला सशक्तीकरण और उत्थान के लिए क्या किया है अलका लांबा पहले इसका जवाब दें
अलका लांबा पहले हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। राजनीतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले, वह प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रहीं, जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।
सांसद ने कहा कि, आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं, कि वे अपने मत का प्रयोग करके, महिला विरोधी कांग्रेस को, चुनाव में, उनका असली चेहरा दिखाएंगी, और रिवाज बदल कर भाजपा को, दोबारा प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।

अपने बयान को जारी रखते हुऐ उन्होने कहा कि, प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए, विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। महिला सशक्तीकरण किए बिना, किसी भी परिवार अथवा, समाज का उत्थान संभव नहीं है।

Leave feedback about this

  • Service