N1Live National पीएम मोदी के दिल में बसा है उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल
National

पीएम मोदी के दिल में बसा है उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल

Uttarakhand is in the heart of PM Modi: Former Chief Minister Ramesh Pokhriyal

14 अप्रैल । दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में उत्तराखंड कितनी गहराई से बसा हुआ है। इसी वजह से उत्तराखंड का हर बच्चा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखता है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में उत्तराखंड बसा हुआ है। उन्होंने न सिर्फ इसके बारे में बात की है, बल्कि अपने कार्यों से इसे साबित भी किया है। इसी वजह से, उत्तराखंड का हर बच्चा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखता है। उत्तराखंड के हर कोने में उनके प्रति समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना उत्तराखंड के विकास और वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी बहुत कम हो जाएगी। मुझे लगता है कि जिस तरह से विरासत और विकास दोनों को एक साथ लेकर पीएम मोदी चल रहे हैं। उनके संरक्षण में राज्य के युवा और उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, विकास और व्यापार को बढ़ाने में इसका योगदान होगा। यह एक चमत्कारिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। अब दिल्ली उत्तराखंड के नजदीक आ गई है। इससे राज्य में और अधिक विकास होगा। हम सभी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं।”

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इससे एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा, “यह एक ग्रीन कॉरिडोर है और इसे एशिया के सबसे लंबे ग्रीन कॉरिडोर में से एक माना जाता है। इससे देहरादून की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। जाहिर है, राजधानी तक पहुंचने में लगने वाला समय, जो पहले 8–10 घंटे होता था, अब घटकर लगभग 2 से 2.25 घंटे रह जाएगा।”

विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज देवभूमि उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। देहरादून और दिल्ली को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है। इससे दो-ढाई घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। रेल, रोड और जल जीवन मिशन हो, प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद लगातार उत्तराखंड को मिलता रहा है। आज राज्य में विकास के ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।”

भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर कहा, “देहरादून से दिल्ली तक का सफर पहले 10 घंटे में तय होता था। पिछले 14 सालों में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम शुरू किया, तो हम 5 घंटे में दिल्ली पहुंचने लगे। अब, इस एक्सप्रेसवे से महज 2.5 घंटे में दिल्ली पहुंच सकते हैं।”

Exit mobile version