N1Live Entertainment जब पहली ही फिल्म में अर्चना पूरन सिंह को अभिनेता ने गले लगाने से कर दिया था इनकार, तब नसीरुद्दीन शाह ने समझाया
Entertainment

जब पहली ही फिल्म में अर्चना पूरन सिंह को अभिनेता ने गले लगाने से कर दिया था इनकार, तब नसीरुद्दीन शाह ने समझाया

When Alankaran Singh's actor had done it by throat in the first film, then Naseeruddin Shah had heard it

27 मार्च । बात चाहे ‘कुछ-कुछ होता है’ की मिसेज ब्रिगेंजा हो या फिर कपिल शर्मा शो में जज के रूप में हंसने की, अर्चना पूरन सिंह इन दोनों ही किरदारों में हिट रही हैं।

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह आज भी पर्दे पर अपने व्लॉग से दर्शकों को मनोरंजन करती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 19 साल की उम्र में कैमरा फेस करने वाली अर्चना पूरन सिंह को पहली फिल्म पाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी थी?

26 मार्च को देहरादून में जन्मीं अर्चना पूरन सिंह आज टीवी का नाम-माना चेहरा हैं। भले ही अभिनेत्री फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया और द कपिल शर्मा शो के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अर्चना को नहीं पता था कि आगे जाकर वे जज बनकर कुर्सी पर बैठकर हंसने के लिए मोटे पैसे लेगीं, लेकिन उसका शुरुआती करियर संघर्ष से भरा था।

फिल्मों में कदम रखने से पहले अर्चना टीवी पर कई सीरियल्स में काम कर चुकी थीं। उन्होंने ‘मिस्टर या मिसेज’ और करमचंद जैसे नाटकों में काम किया, और ‘करमचंद’ में अभिनेत्री का डबल रोल था। कहा जाता है कि उस वक्त अर्चना ही पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर डबल रोल को आसानी से कर लिया था। हालांकि वह तीन एपिसोड में दिखी थीं, जिसके बाद सीरियल बंद हो गया।

साल 1987 में अभिनेत्री को पहली फिल्म ‘जलवा’ ऑफर हुई, जिसके लिए उन्हें मुंबई की ही 30-35 मॉडल लड़कियों से भिड़ना पड़ा। अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया था कि जब स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया, वह घर से दूर थीं और एक फोन कॉल पर 100 रुपए की टैक्सी कर पहुंची थीं, जो उस वक्त के हिसाब से बहुत ज्यादा था। फिर मुझसे कैमरे के सामने लाइनें बोलने के लिए कहा गया। मेरा सिलेक्शन हुआ और फिर लगा कि 100 रुपए वसूल हो गए।

फिल्म जलवा की शूटिंग करना भी अर्चना के लिए आसान नहीं था। फिल्म के लीड एक्टर साइरस ब्रोचा ने अर्चना को सीन के दौरान गले लगाने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि कम उम्र के साइरस ब्रोचा बहुत शर्मीले थे, लेकिन फिल्म में सीन को फिल्माना बहुत जरूरी था। ऐसे में नसीरुद्दीन शाह के समझाने पर अभिनेता ने अर्चना को गले लगाया। दरअसल, फिल्म के एक सीन में दुख भरा गाना बज रहा था, जिसमें दिखाया गया था कि पुलिस अर्चना के भाई को ले जा रही है, और अभिनेता को उन्हें गले लगाना था। वे हिचकिचा रहा थे, क्योंकि उस समय वे बहुत शर्मीला थे। ऐसे में नसीर ने सेट पर कहा कि आज गले नहीं लगाया तो 10 साल बाद तुम्हें इस बात का दुख होगा।

Exit mobile version