April 20, 2024
World

मरियम नवाज कोविड संक्रमित

इस्लामाबाद,  पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। मरियम ने ट्विटर पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, मरियम पंजाब प्रांत की 20 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने शुक्रवार को लाहौर और मुल्तान में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित किया।

जुलाई 2021 में, पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने घोषणा की थी कि मरियम नवाज कोविड से संक्रमित पाई गई हैं।

हालांकि, उस समय मरियम ने कहा था कि उन्हें फ्लू, खांसी और बुखार है और उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है।

तब उन्होंने कहा था कि लोगों की प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Leave feedback about this

  • Service