N1Live Punjab अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार बलतेज पन्नू
Punjab

अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार बलतेज पन्नू

The double face of the Akali Dal is exposed; Baltej Pannu, who raises questions on law and order, is himself an accomplice of criminals.

अनिल भारद्वाज

चंडीगढ़ 30 अप्रैल | आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज राज्य के कानून-व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला अकाली दल असल में अपराधियों और गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अकाली दल की हालत ऐसी है कि एक तरफ वे शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ एक बदनाम गैंगस्टर की पत्नी को ‘चुनाव क्षेत्र इंचार्ज’ बनाकर राजनीतिक ताकत सौंप रहे हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि अकाली दल ने सिर्फ एक जगह ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार गैंगस्टरों के करीबियों को मुख्यधारा की राजनीति में फिट करने की कोशिश की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अकाली दल में ईमानदार कार्यकर्ताओं की इतनी कमी हो गई है कि अब उन्हें अपनी पार्टी चलाने के लिए गैंगस्टरों के परिवारों की मदद लेनी पड़ रही है? यह पंजाब के लोगों के साथ सीधा धोखा है।

हाल के घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता के खिलाफ जबरन वसूली के गंभीर मामले में केस दर्ज किया गया था। जब उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। हैरानी की बात यह है कि गोल्डी बराड़ के परिवार की तरफ से कोर्ट में पेश होने वाले वकील सीधे तौर पर अकाली दल से जुड़े थे। इससे अकाली दल का दोहरा चेहरा पूरी तरह से नंगा हो गया है।

पन्नू ने कड़े शब्दों में कहा कि एक तरफ अकाली दल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का दिखावा करता है, और दूसरी तरफ वही लोग कानून तोड़ने वालों और जबरन वसूली करने वालों की ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। अपराधियों को पार्टी में शामिल करना, उन्हें चुनाव क्षेत्र का इंचार्ज बनाना और उनके केस चलाना यह साबित करता है कि अकाली दल का चोला तो राजनीतिक है, लेकिन उसकी सहानुभूति हमेशा असामाजिक तत्वों के साथ रही है। पंजाब के लोग अकाली दल के इस डरावने और दोहरे चेहरे को पहचान चुके हैं।

Exit mobile version